प्रमुख अपराध संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। दिल्ली देहरादून हाई-वे पर सहारनपुर के पास हुए भयानक हादसे के दौरान आईटीबीपी के डीआईजी परमिंदर सिंह व जवान रविशंकर मौत हो गई।
इसके अलावा जवान जयराम भी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूत्रों के अनुसार यह हादसा उस समय हुआ कि जब उनकी स्कार्पियो सामने से आ रही दूसरी कार से टकरा गई।
यह भिडं़त कितनी भयानक रही होगी इसका अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि हादसे के बाद दोनोंकार के परखच्चे उड़ गये।
इस हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस के उच्चाधिकारी व संवधित थानेकी पुलिस के अलावा आईटीबीपी के अफसर भी दुर्घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू करने में जुट गये।