ग्रेटर नोएडा (युग करवट)। विधानसभा चुनाव में हैट्रिक के लक्ष्य के साथ बढ़ रही भारतीय जनता पार्टी के लिए जिले में सब कुछ ठीक नहीं है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से विमान सेवा शुरू होने के दौरान सामने आई गुटबाजी की दरारें अभी तक भरी नहीं है।
तीन अगस्त को दादरी में होने वाले कार्यक्रम में अभी से गुटबाजी फिर हावी हो चुकी है। जिले में यह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का जनता के बीच पहला कार्यक्रम है, लेकिन सांसद, विधायक, एमएलसी और जिलाध्यक्ष को कार्यक्रम तक का न्यौता नहीं है। उन्हें कार्यक्रम से अलग रखा जा रहा है। इसके पीछे समाज का कार्यक्रम होने का जो तर्क दिया जा रहा है, वह भी गले नहीं उतर रहा है। समाज के लिए लोग ही इस कार्यक्रम से अलग-अलग हैं। इससे भाजपा के कार्यकर्ता भी असमंजस में हैं। वह तय नहीं कर पा रहे हैं कि किसके साथ रहें।