गाजियाबाद (युग करवट)। मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र अंतर्गत स्टील यार्ड परिसर में स्थित एक विशालकाय पेड़ पर युवक चढ़ गया। इस घटना की सूचना मिलते ही एसओ राम किशन रेस्क्यू टीम के साथ मौके पर पहुंच गये। उसके बाद पुलिस ने पहले तो युवक को पेड़ से उतरने के लिये सारे जतन किये लेकिन जब वह नहीं उतरा तो पुलिस ने सीढ़ी मंगा ली। लेकिन सीढ़ी भी उस ऊंचाई तक नहीं पहुंच पाई जहां पर युवक चढ़ा हुआ था। उसके बाद एक और बड़ी सीढ़ी मंगाई गई। समाचार लिखे जाने तक पुलिस युवक को नीचे उतारने की कवायद कर रही थी।