नगर संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा ने मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाने की मांग को लेकर सिटी मजिस्टे्रट के माध्यम से राज्पाल के नाम ज्ञापन दिया।
सभा के महानगर अध्यक्ष मोहम्मद अब्बास हैदर, जिलाध्यक्ष नूर हसन ने ज्ञापन में कहा कि यह ध्वस्तीकरण सैंकड़ों शिक्षकों, छात्रों व कर्मचारियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने जैसा होगा। यूनिवर्सिटी निर्माण के समय गांव पंचायत में था, जिसमें निर्माण की अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं होती। जब गांव सिघन खेड़ा को रामपुर विकास प्राधिकरण में शामिल किया गया था, तब तक यूनिवर्सिटी का निर्माण हो चुका था।
सपा नेताओं ने कहा कि यह कार्रवाई गरीब बच्चों को शिक्षा से वंचित करने जैसा है। इस पर तत्काल रोक लगनी चाहिए। ज्ञापन देने वलों में नौशाद अली, फहीम चौधरी, नसीम खान, अब्दुल, असलम कुरैशी, खालिद, राजा खान, सनोज यादव, साहिल मुशहिद, शाहनवाज आदि मौजूद रहे।