बुलंदशहर (युग करवट)। कोतवाली नगर क्षेत्र के मौहल्ला देवीपुरा में रहने वाले रामप्रताप की हत्या उसके पुत्र पुष्पेंद्र के द्वारा फावड़े से काटकर कर दी गई। सूत्रों के अनुसार पुष्पेंद्र ने अपनी पिता की निर्ममतापूर्वक हत्या मात्र इसलिये कर दी कि रामप्रताप ने अपने कलयुगी पुत्र को शराब पीने के लिये पैसे देने से मना कर दिया था।
पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये भिजवाकर घटनास्थल से फावड़ा व शराब की बोतल आदि सामान बरामद कर लिया। पुलिस का कहना है कि पिता के हत्यारे पुष्पेंद्र को जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा।