गाजियाबाद (युग करवट)। भारतीय किसान यूनियन भानू ने न्यू शांतिनगर की समस्याओं को लेकर एसडीएम के माध्यम से डीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। संगठन के जिलाध्यक्ष विवेक त्यागी ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि न्यू शांतिनगर में क्षेत्र की सडक़ें, नाली क्षतिग्रस्त हैं। जलनिकासी का उचित प्रबंध नहीं है। तो वहीं क्षेत्र में पेयजल, स्ट्रीट लाइट, स्वच्छता का भी घोर अभाव है। इसकी वजह से स्थानीय नागरिको को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। संगठन ने अपनी दस सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन देते हुए कहा कि अगर जल्द ही समस्याओं का निस्तारण नहीं किया गया तो आंदोलन करने को बाध्य होंगे।