गाजियाबाद (युग करवट)। नेहरू वल्र्ड स्कूल द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में कक्षा 11 की छात्रा पीहू बंसल को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों एवं शानदार परीक्षा परिणाम के लिए स्कॉलर बैज से सम्मानित किया गया। पीहू व्यापारी नेता रजनीश बंसल की पुत्री हैं। उनकी इस उपलब्धि ने परिवार, विद्यालय एवं शहर का नाम गौरवान्वित किया है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों ने पीहू बंसल को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी मेहनत, अनुशासन और लगन अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। पीहू बंसल की इस उपलब्धि पर व्यापारी नेता एवं समाजसेवी उनके पिता रजनीश बंसल ने विद्यालय के शिक्षकों एवं प्रबंधन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों की सफलता में माता-पिता के साथ-साथ शिक्षकों का मार्गदर्शन भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।