गाजियाबाद (युग करवट)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुरादनगर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान गाजियाबाद विकास प्राधिकरण की 596 करोड़ की परियोजनाओं को लोकार्पण व शिलान्यास किया। इसमें 91.29 करोड़ की चार योजनाओं का लोकार्पण व करीब 505.11 करोड़ की लागत की 19 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। अपने सम्बोधन में सीएम योगी ने हरनंदीपुरम आवासीय योजना का नाम लेते हुए इसे विकास का मॉडल भी करार दिया। इस दौरान सीएम ने पीएम आवास योजना के तहत चयनित लाभर्थियों को आवास की चाबी प्रदान की।
इन योजनाओं का किया लोकार्पण
मधुबन बापूधाम योजना में 856 ईडब्ल्यूएस आवास, निवाडी में 528 ईडब्ल्यूएस आवास, गांव सिकरोड में 45 मीटर चौड़ी जोनल के ड्रेनेज व सीवरेज कार्य, मधुबन बापूधाम में औद्योगिक पॉकेट में 33केवी सब स्टेशन भवन का लोकापर्ण किया।
इन योजनाओं को हुआ शिलान्यास
हापुड चुंगी फ्लाईओवर का निर्माण योजना, आरडीसी में मल्टी लेवल पार्किंग का निर्माण, हमतुम रोड का चौड़ीकरण, ड्रेनेज व सीवर लाइन निर्माण, हापुड रोड़ से मधुबन बापूधाम थाना तक रोड व नाले का निर्माण, पीएम आवास योजना में ओवर हैड टैंक, टयूबवैल पंप, राइजिंग मेन का निर्माण, गोविंदपुरम एसटीपी से बुनकर मार्ट तक 30 मीटर सडक़ का सौंदर्यीकरण, 56 एमएलडी एसटीपी आउटलेट से संबंधित पाइपलाइन एवं सडक़ विकास कार्य। तालाब क्षेत्र की बाउंड्री वॉल, रिटेनिंग वॉल, नाली एवं सडक़ निर्माण।
गोविंदपुरम जंक्शन एवं हरसांव जंक्शन का सौंदर्यीकरण।
मधुबन बापूधाम में विकसित होने वाला विकसित भारत पार्क।
आधुनिक राउंडअबाउट एवं ‘आनंद वाटिका’ का विकास।
शहीद स्मारक पार्क में ओपन एयर थिएटर का निर्माण।
मधुबन बापूधाम के विभिन्न पॉकेटों का समग्र विकास।
1.5 किलोमीटर लंबी नॉर्दर्न पेरिफेरल रोड का निर्माण सहित अन्य आधारभूत संरचना विकास कार्य।