गाजियाबाद (युग करवट)। आज सीएम योगी आदित्यनाथ कमिश्नरेट पुलिस के सुधारीकरण एवं सुदृढिक़रण के लिये २४ करोड़ ३४ लाख की सौगात देंगे। सूत्रों के अनुसार इस धनराशि में से ८ करोड़ ७ लाख का उपयोग जहां मधुबन बापूधाम थाने के प्रशासनिक भवन के निर्माण में किया जायेगा वहीं १६ करोड़ २७ लाख की धनराशि से ट्रांजिट हॉस्टल का निर्माण कराया जायेगा। बता दें कि पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद के इंफ्रास्ट्रक्चर को सुदृढ़ बनाने और अत्याधुनिक संसाधनों से लैस कराने के लिये एक बड़ी धनराशि इससे पहले भी दी जा चुकी है।