सेक्टर-23 संजयनगर में धूमधाम से निकाली गई भगवान जगन्नाथ रथयात्रा
नगर संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। देश बदल रहा है, सनातन धर्म की परचम देश ही नहीं पूरी दुनिया में लहरा रहा है। श्रीराम मंदिर अयोध्या में बन चुका है। अब मथुरा में भी शिलान्यास होगा। यह कहना है कि उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभारी नरेन्द्र कश्यप का, जो संजयनगर में इस्कॉन मंदिर राजनगर द्वारा आयोजित भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए थे। राज्यमंत्री नरेन्द्र कश्यप ने कहा कि आज देश भर में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली जा रही है। देश में पहले श्रीराम मंदिर का निर्माण हुआ उसके बाद काशी और अब जल्द ही मथुरा में श्रीकृष्ण की जन्मस्थली पर भी मंदिर का शिलान्यास होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यमंत्री नरेन्द्र कश्यप, विशिष्टï अतिथि युग करवट अखबार के प्रधान संपादक सलामत मियां, पूर्व मेयर आशु वर्मा, एनएचएआई के चेयरमैन संतोष यादव की धर्मपत्नी, समाजसेवी विभा रावत, समाजसेवी वीके अग्रवाल का इस्कॉन मंदिर प्रबंध समिति के पदाधिकारियों ने स्वागत किया। इसके उपरांत
भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा का शुभारंभ संजयनगर से किया गया जहां रथयात्रा के शुभारंभ से पहले मुख्य अतिथि नरेन्द्र कश्यप, समाजसेवी विभा रावत आदि ने मार्ग में झाडू लगाकर उसे साफ किया। रथयात्रा में भगवान जग्गनाथ अपने भाई बलभ्रद, बहन सुभद्रा के साथ विराजमान हुए और नगर भ्रमण को निकले। विधिवत भगवान जगन्नाथ का पूजन किया गया। भगवान को भोग प्रसाद अर्पित किए गए। इसके बाद ढोल-नगाड़े, शंख, झांझ के स्वर और हरे कृष्णा-हरे रामा की धुन पर सैंकड़ों भक्त झूमते-गाते यात्रा में शामिल हुए। भगवान का रथ खींचने के लिए भक्तों में होड़ दिखाई दी। रथयात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। संजयनगर के विभिन्न ब्लॉकों से होते हुए यात्रा राजनगर स्थित इस्कॉन मंदिर में सम्पन्न हुई। इस यात्रा में समाजसेवी केपी गुप्ता, पार्षद प्रदीप चौधरी, इस्कॉन मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष आदिकर्ता दास प्रबंधक सुरेश्वरनाथ प्रभु, सौरभ जयसवाल, आदि मौजूद रहे।
अन्य फोटो पृष्ठ आठ पर…