गाजियाबाद (युग करवट)। आगामी कावड़ यात्रा को लेकर एक तरफ पुलिस प्रशासन ने शिवभक्तों के लिए आगमन पर स्वगात की पूरी तैयारी कर ली गई है। महापौर सुनीता दयाल ने शिव भक्तों के लिए विशेष व्यवस्था की है।
महापौर सुनीता दयाल ने बताया कि शिवभक्तों के लिए हरिद्वार से गंगा जल भी मंगाया जा रहा है। रोजाना सुबह शॉम पूरे कांवड़ मार्ग पर पानी के छिडक़ाव सफाई व लाईट की विशेष व्यवस्था की जाएगी। गाजियाबाद आगमन पर नगर निगम द्वारा शिव भक्तों पर पुष्प वर्षा करते उनका स्वगात किया जाएगा। शिवभक्तों को किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो इसको लेकर भी नगर निगम द्वारा स्नानघर व अस्थाई शौचालय भी बनाए जाएगे। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए कांवड़ मार्गों पर वॉटरप्रूफ टेंट, 24 घंटे बिजली, स्वास्थ्य केंद्र, मोबाइल टॉयलेट, और सख्त स्वच्छता व्यवस्था के इंतजाम किए जाएगें। शंभू दयाल इंटर कॉलेज और डिग्री कॉलेज में बेड, कूलर, और भोजन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। सफाई और स्वच्छता यात्रा मार्ग पर रात दिन सैकड़ो सफाई कर्मचारी तैनात किए जाएगे। पांच दर्जन से ज्यादा मोबाइल टॉयलेट लगाए जाएगें। जिनकी नियमित सफाई के लिए 5 विशेष प्रेशर क्लीनर वाहन भी काम करेंगे।
तबीयत बिगडऩे पर तत्काल चिकित्सा के लिए 28 अस्थायी स्वास्थ्य केंद्र और 50 से अधिक एंबुलेंस तैनात की जा रही हैं। कांवड़ मार्ग के सभी गड्ढों को भरा जा रहा है टूटे फुटपाथों की मरम्मत की जा रही है, और स्ट्रीट लाइटें दुरुस्त की जा रही हैं ताकि अंधेरा न रहे। सुरक्षा और निगरानी से दुधेश्वरनाथ मंदिर के आसपास अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। कांवड़ मार्ग पर पडऩे वाली मीट की दुकानों को बंद रखने के निर्देश दिए हैं।