गाजियाबाद (युग करवट)। भारत-अमेरिका के बीच हुए मुक्त व्यापार (फ्री टेड) के विरोध में भारतीय किसान (अ) भारत बचाओ मोर्चा ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करते हुए सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राकेश नागर ने बताया कि इस समझौते से देश के किसान, खेत मजदूर, पशुपालकों, छोटे व्यापारियों, लद्यु उद्योगों व देश की खाद्य एवं ऑर्थिक संप्रभुता के लिए गंभीर खतरा है। इससे करोड़ों लोगों की आजीविका पर सीधा असर पड़ेगा। ऐसे में यह समझौता देश पर थोपा नहीं जाना चाहिए। संगठन ने सरकार से मांग की है कि इस समझौते को तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाए। वरना मोर्चा देशभर में संवैधानिक तरीके से व्यापक आंदोलन चलाएगी। ज्ञापन देने वालों में राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अवनीत पंवार, राकेश नागर, किशनलाल, विनीत चौधरी, जमील,फकरूद्दीन, मौ.साहिल, नजीबुदीन आदि शामिल रहे।
भारतीय किसान संगठन ने भी भारत-अमेरिका के बीच हुए ट्रेड डील को लेकर विरोध जताया है। संगठन ने एसडीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। संगठन के जिलाध्यक्ष लोकेश नागर ने कहा कि यह मुक्त व्यापार समझौता देश के किसानों, मजदूरों के लिए गंभीर खतरा है।इससे देश की ऑर्थिक नीतियां प्रभावित होंगी। विशेषकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर इसका प्रभाव पड़ेगा एक तरह से यह देश के किसानों के लिए डेथ वारंट हैं। संगठन ने मांग की है कि किसी भी कीमत पर इस समझौते को स्वीकार नहीं किया जाएगा। अगर सरकार ने जल्द इस पर निर्णय नहीं लिया तो देश भर में आंदोलन किए जाएंगे। ज्ञापन देने वालों में इन्दर नागर, गुलाब, सागर नागर, संजय नागर आदि मौजूद रहे। वही भारतीय किसान यूनियन (चढूनी ) के कार्यकर्ताओं ने भी ट्रेड डील के विरोध में गोविंदपुरम पेट्रोल पम्प से बाइर रैली निकाल कर इसका विरोध किया। जिला मुख्यालय पहुंची रैली के उपरांत संगठन के प्रदेश प्रवक्ता मास्टर मनोज नागर ने एसडीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा और तत्काल प्रभाव से टे्रड डील को रद्द करने की मांग की। किसानों ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि यह समझौता किसानों के लिए बड़ा संकट है, इसलिए सरकार समय रहते इसे वापस लें। प्रदर्शन में अकरम खान, शाहिद, फिरोज चौधरी,प्रमोद त्यागी, वाहिद, करण,अनिल आदि किसान मौजूद रहे।