नगर संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। प्रधाानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने विभिन्न आवासीय योजनाओं में आरक्षित श्रेणी के लिए आवास उपलब्ध कराने के लिए आवेदन मांगे हैं। आवेदकों के पास करीब एक महीने का समय होगा जिसमें वह इन योजनाओं में आवेदन कर सकेंगे। गांव डासना में योजना के तहत बनाए गए आवास में दो के लिए आवेदन 15 जुलाई से 15 अगस्त तक मांगे गए हैं। निवाड़ी योजना में एक एसटी, एक ओबीसी, एक महिला वर्ग के लिए आवेदन मांगे गए हैं जिसमें 30 जुलाई तक ही आवेदन किया जा सकेगा। प्रताप विहार डी योजना में चार एसटी, एक एसटी, एक सीनियर सिटीजन, एक एसटी एकल और एक विधवा महिला श्रेणी में आवास योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है जो 31 जुलाई तक ही चलेगी। आवेदन आने के उपरांत जीडीए इनकी जांच कर सत्यापन करेगा व उसके उपरांत ड्रा के माध्यम से इनका आवंटन लाभार्थियों को किया जाएगा।