गाजियाबाद (युग करवट)। गाजियाबाद में युवतियों द्वारा चलाये जा रहे फर्जी कॉल सेंटर का क्राइम ब्रांच प्रभारी अनिल सिंह राजपूत की टीम ने साहिबाबाद थाना पुलिस के सहयोग से फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ कर दिया। सूत्रों के अनुसार स्वाट टीम के मारे गये छापे के दौरान १७ युवतियों समेत २० को गिरफ्तार किया गया। बताया जा रहा है कि कॉल सेंटर को युवतियां ही चला रही थी। वहीं उनके पास से मोबाइल, लेपटॉप, स्कैनर, कंप्यूटर, सीपीयू, चार्जर के अलावा इस फर्जी नेटवर्क को चलाने में प्रयुक्त होने वाले उपकरणों की भारी खेप एवं दस्तावेज बरामद हुए हैं। सूत्रों का कहना है कि जिस गैंग को स्वाट टीम ने पकड़ा है इसका सरगना अभिषेक है। यह गैंग लोगों को तरह-तरह के झांसे देकर मोटी रकम हड़प लेता था।