नई दिल्ली (युग करवट)। एनसीआर में मानसून की पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश अब आम लोगों के लिए बड़ी आफत बनती जा रही है। जलभराव, सडक़ धंसने और पेड़ गिरने की घटनाएं सामने आई हैं, जिसके कारण दिलशाद गार्डन, ईस्ट ऑफ कैलाश, नोएडा सेक्टर 105, गुरुग्राम सेक्टर 37 सी और गाजियाबाद के वसुंधरा में जनजीवन और यातायात पूरी तरह से ठप हो गया है। गुरुग्राम में एक बहुमंजिला सोसाइटी की बालकनी गिरने से हडक़ंप मच गया है। प्रशासन ने प्रभावित इलाकों में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तुरंत राहत कार्य, सडक़ मरम्मत और इन हादसों की जांच शुरू कर दी है।
गडढ़े में गिरी कार और स्कूटी
गाजियाबाद के वसुंधरा इलाके में अटल चौक के पास आज सुबह लगातार हो रही बारिश के बीच अचानक सडक़ का एक बड़ा हिस्सा धंस गया। दरअसल, सडक़ के बिल्कुल किनारे चल रहे एक बिल्डिंग के निर्माण कार्य के दौरान भारी बारिश की वजह से मिट्टी खिसक गई और बड़ा कटान हो गया। इस कटान के कारण एक टाटा पंच कार और एक स्कूटी सीधे गहरे गड्ढे में धंस गई। राहत की बात ये रही कि इस अचानक हुई घटना में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर सडक़ की मरम्मत का काम और मामले की जांच शुरू कर दी है।
दिल्ली-एनसीआर के पड़ोसी शहरों में भी भारी बारिश हुई है। गाजियाबाद के कमला नेहरू नगर में 164 मिमी और हिंडन में 134 मिमी बारिश दर्ज की गई। ग्रेटर नोएडा के टांडा में 62 मिमी वर्षा हुई है। गुरुग्राम में केवीके में 36 मिमी और नॉर्थ कैप यूनिवर्सिटी में 27 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है।

इन सभी क्षेत्रों में जलभराव और यातायात संबंधी समस्याएं देखी गई हैं।
बाक्स
दिलशाद गार्डन में नाला ओवरफ्लो
पूर्वी दिल्ली के दिलशाद गार्डन पॉकेट के अंदर स्थानीय निवासियों को भीषण जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के बाद नाला ओवरफ्लो होने के कारण पानी की निकासी बिल्कुल नहीं हो पा रही है, जिससे लोगों का हाल बेहाल है। दूसरी तरफ, दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश इलाके में स्थित नेशनल हार्ट इंस्टीट्यूट हॉस्पिटल के ठीक बाहर एक विशाल पेड़ गिर गया है, जिससे वहां की सडक़ों पर वाहनों का यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया है।
बाक्स
गुरुग्राम में गिरी फ्लैट की बालकनी
गुरुग्राम के सेक्टर 37ष्ट में स्थित इम्पीरिया एस्फोरा फेस 2 सोसाइटी में आज एक बेहद गंभीर हादसा हुआ। यहां एक फ्लैट की बालकनी का बड़ा हिस्सा अचानक भरभराकर नीचे जमीन पर आ गिरा गया।