मोहित शर्मा की हत्या करने वाले अभियुक्तों में से
आलाकत्ल की बरामदगी के समय गौरव शर्मा ने चलाई थी पुलिस पर गोली
प्रमुख अपराध संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। न्यू शांतिनगर में रहने वाले मोहित शर्मा की हत्या जिन अभियुक्तों ने चाकू से गोदकर हत्या की थी उनमें से एक हत्याभियुक्त के साथ हुई मुठभेड़ में क्रासिंग रिपब्लिक थाने की एसओ श्वेता सिंह की टीम ने उसके पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक घायलावस्था में पकड़े गये गौरव शर्मा निवासी बिहारीपुरा के पास से आलाकत्ल व तमंचा और कारतूस बरामद हुए। यह जानकारी देते हुए एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि मोहित शर्मा के मर्डर केस में गौरव शर्मा को क्रासिंग रिपब्लिक थाने की एसओ श्वेता सिंह के द्वारा गिरफ्तार किया गया था। पुलिस जब गौरव शर्मा से आलाकत्ल करने के लिये उसे उसके द्वारा बताये गये स्थान पर लेकर गई थी तो उसने पहले से वहां पर पहले से छुपाये गये तमंचे से पुलिस पार्टी फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। इस मुठभेड़ में पुलिस की एक गोली गौरव शर्मा के पैर में लग गई। पूदताछ में गौरव शर्मा ने बताया कि रंजिश के चलते उसने देव, हरि व न्याय के साथ मिलकर मोहित शर्मा की हत्या की थी।