नोएडा (युग करवट)। समाजवादी पार्टी का एक 10 सदस्यीय डेलिगेशन आज पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह से उनके सेक्टर 108 स्थित आफिस मे मिला। पहले इस डेलिगेशन को सेक्टर 150 स्थित गढी समस्तीपुर गांव निवासी मोनिंदर के घर जाना था, लेकिन डेलिगेशन ने अपना तय कार्येक्रम बदलते हुए पुलिस आयुक्त से मुलाकात की। पुलिस आयु्रक्त से डेलिगेशन ने कहा कि मोनिंदर की मां ने आरोप लगाया है कि उसके दोनों बेटे को पुलिस ने फंसाया है। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें बताया कि मोनिंदर और उसका भाई आदतन अपराधी हैं। मोनिन्दर के खिलाफ बलात्कार ,गुंडा एक्ट, बलवा सहित पूर्व में आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी दुकानदारों की शिकायत पर हुई। दुकानदारों ने आरोप लगाया था कि वह उनसे रंगदारी मांगता है।
मालूम हो कि नोएडा के सेक्टर 150 स्थित गढी समस्तीपुर गांव निवासी मोनिंदर और उसके भाई नरेंद्र को थाना नॉलेज पार्क पुलिस द्वारा व्यापारियों से रंगदारी मांगने के मामले में की गई गिरफ्तारी के बाद उसकी मां सुनीता ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलकर आरोप लगाया था कि उनके बेटे को पुलिस ने प्रताड़ित किया है। अखिलेश यादव ने जिला गौतम बुद्ध नगर के सपा अध्यक्ष सुधीर भाटी, हरेंद्र मलिक सांसद, शाहिद मंजूर विधायक, योगेश वर्मा पूर्व विधायक, डॉ आश्रय गुप्ता नोएडा महानगर अध्यक्ष, सुनील चौधरी पूर्व प्रत्याशी नोएडा, राहुल अवाना, फकीरचंद नागर पूर्व जिला अध्यक्ष ,मनोज चौधरी जिला अध्यक्ष बागपत और रोहित मत्ते के नेतृत्व में 10 सदस्यीय कमेटी बनाकर 17 जून को मोनिंदर के परिजनों से मिलने के लिए भेजा था। वहीं बसपा का भी एक डेलिगेशन इस मामले को लेकर अपर पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा से आज मिला। उन्होंने इस मामले में निष्पक्ष जांच करने की बात कही।