गाजियाबाद (युग करवट)। दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस-वे पर भोजपुर टोल उतार के पास हुए हादसे के दौरान मीट से भरी आई-२० कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। बीती रात हुए हादसे के समय कार में कितने लोग थे और उनका क्या हुआ और उन्हें कौन अपने साथ ले गया, इन सवालों के जवाब तो अभीतक भोजपुर थाना पुलिस के पास नहीं मिल रहे हैं लेकिन पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को सडक़ से हटवाकर इन प्रश्नों के उत्तर ढूंढऩे शुरू कर दिये हैं। यह जानकारी देते हुए एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि कार की हालत और उसमें रखी हुई मीट की खेप को देखकर ऐसा लग रहा है कि कार चालक मांस का कारोबार करता होगा। साथ ही उसकी कार के आगे या पीछे उसके परिचित की कोई और भी कार अथवा वाहन रहा होगा। श्री वर्मा ने बताया कि इस घटना का अनावरण जल्द कर दिया जायेगा।