गाजियाबाद (युग करवट)। ११ दिन पूर्व हुई गनौली निवासी ओमकार की हत्या कर दी गई थी। उस दिन से लेकर आज तक जहां कमिश्नरेट पुलिस अन्य जनपदों की पुलिस के साथ मिलकर आधा दर्जन जिलों में बह रही नदी, नाले, नहर, गूल, तालाब व पानी से भरे गडï्ढ़ों के अलावा खेत खलिहानों व झाड़ी झांकार की खाक छान चुकी है वहीं गोताखोरों की सौ से अधिक टीम मेरठ पूथ से लेकर बुलंदशहर तक गंगनहर की गहराई को नाप चुकी हैं। इसके बावजूद ओमकार की लाश अभी तक नहीं मिल पाई है। यह कहना है डीसीपी रूरल सुरेंद्रनाथ तिवारी का।