नई दिल्ली (युग करवट)। ऐतिहासिक जिमखाना क्लब अपनी खास सांस्कृतिक और एलीट महफिल के लिए जाना जाता था। 113 साल पुराने इस रसूखदार क्लब में नौकरशाहों, राजनेताओं और सेना के दिग्गजों का जमावड़ा लगता था। यहाँ की महफिल की शामें पारंपरिक ड्रिंक्स एंड डिनर से शुरू होती थीं। लॉन और बार एरिया में लोग अनौपचारिक बातचीत, गपशप और नेटवर्किंग करते थे। गैलरी और लाउंज मुख्य हॉल और लाउंज में हाई-टी और लजीज व्यंजनों के साथ गंभीर राजनीतिक व सामाजिक चर्चाएं होती थीं। यहाँ के बिलियर्ड्स रूम, कार्ड रूम और टेनिस कोर्ट्स में अक्सर सदस्यों के बीच दोस्ताना मुकाबले होते थे, जो इस महफिल का मुख्य आकर्षण थे। क्लब में महफिल का हिस्सा बनने के लिए एक निश्चित और सख्त ड्रेस कोड (जैसे फॉर्मल कपड़े, बंद गला, कॉलर वाली शर्ट) का पालन अनिवार्य था। विशेष मौकों और त्योहारों पर संगीत, नृत्य और दावतों का आयोजन किया जाता था।