गाजियाबाद (युग करवट)। अमूमन देखने में आया है कि खाकी, खादी, मीडिया भले ही एक ही सिक्के के पहलू हों लेकिन अलग-अलग रहते हैं। बहुत कम अवसर होते हैं जब इनका मिलन होता है। अभी हाल ही में एक ऐसा सुनहरा अवसर था जब ये मजबूत स्तंभ जमा हुए। मुरादाबाद के एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह एवं उनकी पत्नी संगीता सिंह की शादी की २५वीं साल गिरह धूमधाम के साथ मनाई गई।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य लोगों के साथ राजनेताओं और पुलिस के बड़े अधिकारियों ने शिरकत की। इतना ही नहीं मीडिया जगत की बड़ी हस्तियों ने भी मुरादाबाद पहुंचकर रणविजय सिंह एवं उनकी पत्नी को शुभकामनाएं दीं। मुरादाबाद के अलावा गाजियाबाद, नोएडा, मेरठ एवं कई जनपदों के नेताओं के साथ मीडिया बंधुओं ने शिरकत की। जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार संदीप चौधरी, पंकज झा, युग करवट के एडिटर इन चीफ सलामत मियां, वरिष्ठ पत्रकार शक्ति सिंह, रोहित सिंह, अनुज चौधरी, नोएडा से वरिष्ठ पत्रकार सुरेश चौधरी, इमरान खान, दैनिक जागरण दिल्ली से सौरभ पांडेय, दैनिक हिन्दुस्तान गाजियाबाद से योगेंद्र सागर, डीआईजी मुरादाबाद मुनीराज, डीसीपी सिटी जोन गाजियाबाद रहे निपुण अग्रवाल, डीसीपी सिटी जोन रहे राजेश कुमार सिंह, एसपी आरए बिजनौर राकेश कुमार, एसपी विजिलेंस बरेली अरविंन्द यादव, मुरादाबाद से विक्रम सिंह आदि मौज्ूद रहे