गाजियाबाद (युग करवट)। ४५ डिग्री तापमान में महापौर सुनीता दयाल सडक़ पर छह घंटे मौजूद रहीं। ऐसा कोई पहली बार जनप्रतिनिधि रहा होगा। महापौर सुनीता दयाल द्वारा बार-बार निरीक्षण कर ग्रीन बेल्ट व अवैध अतिक्रमण खाली कराया गया है। महापौर ने जीडीए के अधिशासी अभियंता योगेश पटेल, सहायक अभियंता गोपाल शर्मा, सहायक अभियंता रुद्रेश, नगर निगम उद्यान सहायक अभियंता पवन कुमार, जीडीए अर्जन अधिकारी के साथ इंदिरापुरम क्षेत्र में निरीक्षण किया। इंदिरापुरम में 100 फूटा रोड की ग्रीन बेल्ट कनावनी पुलिया से शुरू होकर एनएच 9 तक जाती है जिसको गुरुद्वारा रोड भी कहा जाता है। महापौर सुनीता दयाल ने पूर्व में ही इस बेल्ट से कब्जा हटवाने का निश्चय कर लिया था। ग्रीन बेल्ट पर स्थित गोदामो बैंकट हॉल के आस पास व झुग्गियों द्वारा राहुल राणा, अशोक भाटी, राजाराम पांडेय व अजय शंकर पांडेय आदि नाम लिए गए कि हमे उनके द्वारा यहाँ पर रखा गया है जिसके लिए हम इनको किराया भी दे रहे हैं। महापौर ने तत्काल अपने कागजात दिखाने को कहा और कहा कि यह ग्रीन बेल्ड की भूमि है यह भूमि किसी की प्राइवेट नही हो सकती क्योंकि जीडीए की योजना में शामिल है। ग्रीन बेल्ट पर बसे संतोष एंटेपरिसेस, यूबीसीए स्पोर्ट एकेडमी व एसके स्विमिंग पूल बनाए की अनुमति नही दिखाई। महापौर के निर्देश पर तीनों स्थलों पर सीलिंग की कार्यवाही की गई है। सरकारी भूमि पर अवैध नर्सरियां बनाकर कनावनी के लोगो द्वारा अपनी भूमि बताकर किराया वसूला जा रहा है जिसके लिए महापौर ने जीडीए के अधिकारियों से एनाउंसमेन्ट कराकर खाली करवाने के निर्देश दिए हैं एवं उपरोक्त स्थल पर भी एक सप्ताह में ही कार्यवाही की जानी है। महापौर सुनीता दयाल द्वारा बताया गया जिस शहर हित में 45 डिग्री तापमान में लगातार 6 घंटे इंदिरापुरम की ग्रीन बेल्ट व सरकारी भूमि का अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया।