नगर संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। गाजियाबाद क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा पांच जून से गाजियाबाद प्रीमियर लीग का आयोजन किया जा रहा है। जिले में यह पहली लीग होगी जो पूरी तरह से आईपीएल की तर्ज पर खेली जाएगी। आज जीपीएल के लिए टीम मालिक खिलाडिय़ों पर बोली लगाएंगे। खिलाडिय़ों का ऑक्शन आज एक भव्य समारोह के दौरान होगा। शाम चार बजे से इस कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। सबसे पहले वेलकम स्पीच के बाद जीपीएल के नियम, खिलाडिय़ों व फ्रैंचाइज टीम के लिए नियम बताएं जाएंगे। स्पिन व्हील के जारी खिलाडिय़ों के ड्राफ्ट क्रम तय होगा। खिलाडिय़ों का ड्राफ्ट कैसे होगा, खिलाडिय़ों की संख्या और उनकी विशेषज्ञता की भी जानकारी दी होस्ट द्वारा दी जाएगी। गाजियाबाद क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष व होस्ट राकेश मिश्रा जीपीएल का प्रोमो वीडियो लांच करेंगे। इसके बाद वह ड्राफ्ट शुरू करेंगे। पहले ड्राफ्ट सेट में उपलब्ध सभी खिलाडिय़ों के नाम, फोटे सहित एलईडी स्क्रीन पर दिखाएं जाएंगे। खिलाडिय़ों का ड्राफ्ट दो राउंड में होगा जिसमें आठ खिलाड़ी हर ड्राफ्ट में होंगे। दो सदस्य ड्राफ्ट के लिए बेल्स निकालेंगे, हर सदस्य आठ बेल्स निकालेगा। शाम पांच बजे ड्राफ्ट का दूसरा सेट शुरू होगा। जिसमें ए प्लस ग्रेड बल्लेबाज उपलब्ध होंगे। इसमें आठ बल्लेबाज शामिल किए जाएंगे। हर फ्रैंचाइजी एक बल्लेबाज का चयन कर सकेगा। जीसीए का एक सदस्य इस सेट की सभी बेल्स निकालेगा। ड्राफ्ट के तीसरे सेट में ए प्लस ग्रेड के ऑल राउंडर शामिल किए जाएंगे जिसमें आठ ऑल राउंडर होंगे हर फ्रैंचाइजी के लिए एक-एक ऑल राउंडर होगा। नीलामी के चौथे चरण में ए प्लस ग्रेड के तेज गेंदबाजों पर बोली होगी जिसमें भी एक-एक टीम के लिए एक ही गेंदबाज का चयन किया जाएगा। पांचवी नीलामी सत्र में 32 बैटर उपलब्ध होंगे। बैटर को चार राउंड में ड्राफ्ट किया जाएगा। जीसीए के चार सदस्य बेल्स निकालेंगे, यानि हर सदस्य आठ बेल्स निकालेगा। शाम सात बजे फ्रैंचाइजी को ड्राफ्ट के पहले सत्र के बारे में जानकारी देने के साथ ही अब तक सभी फै्रंचाइजी के स्कवायड दिखाएंगे जाएंगे। इसके उपरांत छठे सेट में बॉलर को बांटा जाएगा। कुल 48 बॉलर होंगे। गेंदबाजों को फास्ट बॉलर और स्पिनर की कैटेगरी में बांटा जाएगा। (स्पिनर को आगे लेफ्ट आर्म और राइट आर्म स्पिनर में बांटा जाएंगा)। छठा सेट ड्राफ्ट फास्ट बॉलर से शुरू होगा जिसके छह राउंड होंगे। आंठवा आखिरी सेट होगा जिसमें विकेटकीपर को रखा गया है। इसके दो राउंड होंगे, कुल 16 विकेटकीपर होंगे। राकेश मिश्रा ने बताया कि ऑक्शन के बाद सभी 136 खिलाडिय़ों को आठ टीमों में बराबर बांटा जाएगा। हर टीम में 17 खिलाडिय़ों का स्कवायड होगा।
जीपीएल में रिंकू सिंह, स्वातिस्क चिकारा भी लगाएंगे चौके-छक्के
गाजियाबाद (युग करवट)। आईपीएल की तर्ज पर आयोजित की जा रही गाजियाबाद प्रीमियर लीग में आठ फै्रंचाइजी टीमों को खिलाड़ी मिल जाएंगे। इस लीग में सिर्फ स्थानीय खिलाड़ी ही नही बल्कि वर्तमान में आईपीएल में खेल रहे कई खिलाड़ी जैसे रिंकू सिंह, स्वातिस्क चिकारा, प्रियम गर्ग, करण शर्मा, जीशान अंसारी, प्रशांत वीर, विशाल आनंद, आर्यन जोएल, आराध्य यादव और सिद्घार्थ यादव की भी बल्लेबाजी और गेंदबाजी दर्शकों को देखने को मिलेगी। यूपीसीएल के उपाध्यक्ष और जीसीए अध्यक्ष राकेश मिश्रा ने बताया कि पहली बार अल्फा क्रिकेट ग्राउंड पर जीपीएल का आोजन किया जा रहा है। वहीं बाहरी खिलाड़ी के तौर पर कई अंतर्राष्टï्रीय खिलाड़ी शामिल होंगे। साथ ही जीपीएल के ब्रांड एम्बेसडार पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना होंगे। जीपीएल में आठ फ्रेंचाइजी टीम शामल होंगे। 31 मुकाबले खेले जाएंगे।