गाजियाबाद (युग करवट)। नये बस अडï्ड़े व रैपिड मेट्रो स्टेशन के पास स्थित न्यू ऑटो लाइफ मोटर्स में आज तडक़े पांच बजे के आस-पास आग लग गई थी। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण करके वर्कशॉप में रखे हुए ज्वलनशील पदार्था एवं कई वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया।
इस घटना की सूचना मिलते ही सीएफओ राहुल पाल की अगुवाई में फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गई। यह जानकारी देते हुए सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि आग की चपेट में आकर जहां तीन वाहन जलकर खाक हो गये वहीं अन्य सामान भी स्वॉहा हो गया। श्री पाल ने बताया कि फायर ब्रिगेड की तत्परता की वजह से जहां वहां पर खड़े कई वाहनों व सामान को जलने से बचा लिया वहीं आग को भी प्रसारित नहीं होने दिया। उन्होंने बताया कि मौहम्मद आरिफ उर्फ कल्लू मिस्त्री की दुकान में लगी आग में कोई जनहानि नहीं हुई है।