गाजियाबाद (युग करवट)। २४ मई को पड़ रहे ज्येष्ठ दशहरा के पर्व पर गढ़मुक्तेश्वर में होने वाले गंगास्नान के पर्व पर श्रद्घालुओं की अपार भीड़ को दृष्टिïगत रखते हुए कमिश्नरेट पुलिस ने इस दिवस हापुड़ मुरादाबाद की तरफ जाने वाले वाहनों को अन्य वैकल्पिक मार्गो से उनके गंतव्यों की और भेजने का प्लॉन बनाया है।
२४ मई को दिल्ली लखनऊ मार्ग पर होने वाले रूट डायवर्जन की जानकारी देते हुए एडीसीपी ट्रैफिक वरूण कुमार सिंह ने बताया कि इस दिवस डासना के पास से ही हापुड़ मुरादाबाद की और जाने वाले वाहनों को इस्टर्न पेरीफेरल की तरफ डायवट करके उनके गंतव्यों की और भेजा जायेगा।
श्री सिंह ने बताया कि इस प्रकार ही कुंडली की और से आने वाले वाहनों को भी डासना उतार से ना उतारकर उन्हें अन्य वैकल्पिक मार्गो से उनके गंतव्यों की और भेजा जायेगा।