गाजियाबाद (युग करवट)। मिशन शक्ति अभियान को पूरी तरह से सफल बनाने के लिये सजग एसीपी कोतवाली नगर उपासना पाण्डेय की अगुवाई में सिहानीगेट थाने में पुलिस की पाठशाला लगाई गई। सुरक्षित रहने की टिप्स देते हुए एसीपी उपासना पाण्डेय ने छात्राओं से कहा कि वो अगर हर गतिविधि को गंभीरता से लेकर सजग, सतर्क एवं संवदेनशील रहेंगी तो उनके साथ घटने वाली अपराधिक घटनाओं का रेश्यो नगण्य रह जायेगा।