गाजियाबाद (युग करवट)। राजनगर एक्सटेंशन की देविका स्काइपर सोसायटी के पास बनी सडक़ को लेकर आज हंगामा खड़ा हो गया। काफी समय से यह रोड़ खस्ताहाल में थी, जिसकी वजह से स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। बरसात के दिनों में तो लोगों को निकलना तक मुहाल हो जाता था। इस रोड़ को जीडीए द्वारा कल देर रात अस्थाई रूप से मरम्मत करा दी गई। लेकिन सुबह टैक्ट्रर से कुछ लोगों द्वारा सडक़ तुड़वाने का आरोप है। मामले की जानकारी जैसे ही स्थानीय लोगों को हुई वह मौके पर एकत्र हो गए। इसको लेकर काफी देर तक हंगामा होता रहा। बताया कि जा रहा है कि इस रोड़ को लेकर काफी समय से जीडीए और किसानो के बीच विवाद की स्थिति बनी हुई है जिसकी वजह से जीडीए इसका निर्माण नहीं करा पा रहा है। लोगों की शिकायत पर इसकी अस्थाई मरम्मत कराई गई लेकिन उसे भी तोड़ दिया गया। जिसकी वजह से स्थानीय लोगों की मुश्किलें बनी हुई हैं।