नोएडा (युगकरवट)। डीजल, पेट्रोल, गैस की लगातार बढ़ रही कीमतों को लेकर आज समाजवादी छात्र सभा के जिला अध्यक्ष मोहित नागर के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में समाजवादी पार्टी के नेताओं ने दादरी चौराहे पर जमकर धरना प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि केंद्र सरकार लगातार डीजल, पेट्रोल, गैस सिलेंडर और पीएनजी गैस की कीमतों को बढ़ा रही है। इससे आम जनता के बीच त्राहि त्राहि मची हुई है। उन्होंने डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस और पीएनजी गैस की कीमतों में तुरंत कमी लाने की मांग करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। सपा नेताओं के प्रदर्शन के चलते दादरी में काफी देर तक यातायात प्रभावित रहा।