क्यू आर कोड से पास से होगा प्रवेश
अयोध्या (युग करवट)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज राम मंदिर परिसर स्थित शिव मंदिर पर ध्वजारोहण करेंगे। कार्यक्रम में करीब 1000 मेहमान शामिल होंगे। प्रवेश केवल क्यूआर कोड पास से मिलेगा। सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं, ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी रखी जाएगी। कार्यक्रम में अयोध्या के प्रमुख संत-धर्माचार्य, विश्व हिंदू परिषद, संघ और भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है। स्थानीय लोगों को विशेष प्राथमिकता दी गई है। मंगलवार देर शाम सुरक्षा एजेंसियों और ट्रस्ट पदाधिकारियों ने बैठक कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। सभी अतिथियों को शाम चार बजे तक राम मंदिर परिसर में प्रवेश करना अनिवार्य होगा। मुख्यमंत्री करीब दो घंटे तक परिसर में रहेंगे। ध्वजारोहण कार्यक्रम शाम पांच बजे निर्धारित है, जिसके बाद वह उपस्थित जनसमूह को संबोधित करेंगे।