नोएडा (युग करवट)। ईडब्लूएस पॉकेट 7 सेक्टर-82 में स्वामी रूपनानंद ब्रह्मचारी जी महाराज के सानिध्य में चल रही भागवत कथा के तीसरे दिन कथा व्यास नीलांशु दास जी महाराज ने प्रसंग को आगे बढ़ाते हुए ध्रुव चरित्र , प्रहलाद चरित्र एवं नवधा भक्ति की कथा सुनाई।
आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राघवेंद्र दुबे ने बताया कि 28 अप्रैल को समुद्र मंथन, राम जन्म, कृष्ण जन्म, नंदोत्सव आदि कथाओं का वर्णन व्यास जी द्वारा किया जाएगा। कथा प्रतिदिन सायं 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक होती है। इस मौके पर संयोजक संजीव ढाली, देवमणि शुक्ल, रमेश शर्मा, गोरे लाल, रवि राघव, संजय पांडेय, सर्वेश तिवारी, विष्णु शर्मा, नीरज शर्मा, टोनी कपूर, रमेश वर्मा, निर्मल बिस्वास, गोपाल पाल, असीम मजूमदार, संतोष बिस्वास, मखन बसु, बाबू सरकार, कनाई लाल, असित बाघ, गोविंद बिस्वास, संजय हालदार, तुषार, प्रेम , टोनी ढाली , सुखदेव, शुभमय, विश्वजीत सरकार, अनिमेष मंडल, सहित भारी संख्या में सेक्टर वासी मौजूद रहे।