नोएडा (युग करवट)। पुलिस उपायुक्त श्रीमती शैव्या गोयल ने बताया कि बृहस्पतिवार को पवन कुमार भारती ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह अतुल्य गौर सिटी सोसाइटी में रहती हैं। उनके अनुसार अज्ञात साइबर अपराधियों ने उनके ई-मेल को हैक करके उनका इंटरनेट बैंकिंग पासवर्ड और ओटीपी अनाधिकृत रूप से हासिल कर, उनके खाते से 59 लाख रुपया निकल लिया है। उन्होंने बताया कि पीडि़त की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि बीती रात को अक्षय सिंह ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि मार्च महीने में कुछ लोगों ने उनसे संपर्क किया तथा शेयर मार्केट में ट्रेडिंग के लिए उन्हें राजी किया। पीडि़त के अनुसार शुरू में उन्होंने 50 हजार रुपए इन्वेस्ट किया। 5 मार्च 2026 से 12 मार्च तक 5,50,000 इन्वेस्ट किया। उसके बाद उन्हें शेयर मार्केट मे ज्यादा मुनाफा का झांसा देकर उनसे करीब 91 लाख 78 हजार 155 रूपए इन्वेस्ट करवाया गया। पीडि़त के अनुसार जब उन्होंने अपनी रकम निकालने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उन्हें ब्लॉक कर दिया।
उन्होंने बताया कि पीडि़त की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।