निगम अधिकारियों का मानना है कि
गाजियाबाद (युग करवट)। एक अपै्रल से १२ प्रतिशत ब्याज की घोषणा निगम द्वारा की गई है। इसको देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि दो दिन के अवकाश के बाद जब कार्यालय खुलेंगे तो संभवत: बड़ी संख्या में लोग ब्याज से बचने के लिए अपना टैक्स जमा कर सकते हैं। निगम अधिकारियों के अनुसार, तीन लाख लोगों ने टैक्स जमा नहीं किया है। जिसकी राशि तीन सौ करोड़ के आसपास है। इसलिए उम्मीद की जा रही है कि ब्याज से बचने के लिए टैक्स जमा हो सकता है। वहीं निगम के अधिकारियों का कहना है कि मेयर का बयान आने के बाद कि पुराना टैक्स जमा होगा, अभी टैक्स जमा न करें। इस कारण तीन लाख लोगों ने अभी टैक्स जमा नहीं किया और वो इंतजार करते रहे।
नगर निगम के पाचों जोन कार्यालय में सोमवार व मंगलवार को करीब तीन लाख लोग पौने तीन सौ करोड़ रूपये का हाउस टैक्स जमा करेंगे। हाउस टैक्स जमा कराने के लिए जोनल कार्यालय में सभी कर्मचारी देर रात तक कार्य करेंगे। नगर निगम सूत्रों की मानें तो नगर निगम मुख्यालय से पांचों जोन में दो दिन हाउस टैक्स जमा कराने वालों की भीड़ को देखते हुए पांचों जोनल प्रभारी देर रात तक हाउस टैक्स जमा कराएगे। यदि शहर के लोगों ने एक अप्रैल से पहले हाउस टैक्स जमा नहीं किया तो १२ प्रतिशत ब्याज के साथ हाउस टैक्स जमा करना होगा और महापौर द्वारा हाउस टैक्स पर दी जा रही २० प्रतिशत की छूट भी खत्म हो रही है। वहीं महापौर सुनीता दयाल ने कुछ दिनो पहले मीडिया में प्रेस नोट जारी करते हुए कहा कि शहर के लोग समय का इंतजार करे पुरानी दरों के साथ हाउस टैक्स जमा किया जाएगा। शहर के लोगों ने महापौर पर विश्वास करते हुए हाउस टैक्स जमा नहंी किया। निगम के अधिकारियों का कहना है कि महापौर का हाउस टैक्स को लेकर बयान नहीं आता तो हाउस टैक्स की वसूवली अब तक हो जाती करीब तीन लाख लोगों ने लगभग पौने तीन सौ करोड़ रुपये जमा नहंी किए है।