ग्रेटर नोएडा (युग करवट)। 28 मार्च को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रस्तावित उद्घाटन एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली की तैयारियों को लेकर सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री डा. महेश शर्मा ने सिकन्द्राबाद विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गाँवों में जनसंपर्क किया। इस दौरान झाझर, सलेमपुर जाट, वैर, फतेहपुर जादौन, ख्वासपुर, चोला, शाहपुर कला, प्रानगढ, फरीदपुर, प्रेम गार्डन, सिकन्द्राबाद नगर, सनौटा, परशुराम भवन, गुलावठी नगर सहित अनेक गांवों में पहुंचकर स्थानीय निवासियों से संवाद किया। इस दौरान सांसद ने ग्रामीणों से भेंट करते हुए उन्हें 28 मार्च को प्रात: 9:30 बजे उद्घाटन स्थल पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने के लिए आमंत्रित किया। इस दौरान सिकन्द्राबाद विधायक लक्ष्मीराज सिंह, सांसद प्रतिनिधि सुरेश चंद शर्मा, जिला अध्यक्ष बुलन्दशहर विकास चौहान, सुन्दरपाल तेवतिया, दीपक दुल्हेरा, मोहित सिंघल, सुभाष, ललित भाटी, सुभाष भाटी, सोनू प्रधान, नरेन्द्र सोनी, अश्विनी, तरुण सोलंकी, गौरव शर्मा, संजय प्रधान, सोनू प्रधान, विमल भाटी, कुलदीप शर्मा, तनवीर चौहान, देव करण सिंह, राजकुमार, सतपाल प्रधान सहित अन्य मौजूद रहे।