गाजियाबाद (युग करवट)। शहर विधानसभा के शहर मंडल एवं गांधीनगर मंडल में जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सांसद अतुल गर्ग, विधायक संजीव शर्मा व महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल उपस्थित रही। बैठक में शहर विधायक संजीव शर्मा ने कहा कि जेवर एयरपोर्ट का निर्माण पश्चिम उत्तर प्रदेश के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। कार्यक्रम में जाने के लिए पार्टी की ओर से बसों की व्यवस्था प्रात: 7 बजे से की गई है।