नोएडा (युग करवट)नॉलेज पार्क स्थित शारदा केयर हेल्थिसिटी अस्पताल में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने उत्तर भारत के सबसे बड़े बोन मैरो ट्रांसप्लांट सेंटर का उद्घाटन किया। इस दौरान समाजवादी पार्टी की ओर से बॉलीवुड की फिल्म धुरंधर-2 पर निशाना साधे जाने पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि साहित्यकारों ने फिल्म बनाई है। अगर निशाना साधा जा रहा है तो यह तुच्छ मानसिकता को दर्शाता है। डिप्टी सीएम ने आगे कहा कि एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट का प्रधानमंत्री 28 मार्च को उद्घाटन करने जा रहे हैं। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आने से जनपद के हजारों लोगों को नौकरी मिलेगी। समाजवादी पार्टी (सपा) पर तीखा हमले बोलते हुए कहा कि कुछ भी कर लें, उनका कुछ भी होने वाला नहीं है। सबको याद है कि उनके समय मे गुंडों और माफिया का राज रहता था। चार कार्यकाल जनता ने देखे हैं। नोएडा वालों को समाजवादी पार्टी अच्छे से याद होगी।