गाजियाबाद (युग करवट)। जिला सेवा योजन विभाग द्वारा एचएलएम ग्रुप ऑफ इंस्टीटयूट में संस्थान के सहयोग से 26 मार्च को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।
इस वृहद रोजगार मेले में टेक्निकल एवं नॉन टेक्निकल क्षेत्र से सम्बन्धित 35 से अधिक विभिन्न कम्पनियों द्वारा 2500 से अधिक विविध पदों के सापेक्ष चयन, साक्षात्कार किया जाएगा। रोजगार मेले के लिए अभ्यर्थी सेवायोजन विभाग के वेब पोर्टल पर पंजीकरण करा सकते हैं। साथ ही 26 मार्च को स्थल पर अभ्यर्थी अपने सभी शैक्षिक योग्यता प्रमाणपत्र लेकर उपस्थित होकर इसमें शिरकत कर सकते हैं।