गाजियाबाद (युग करवट)। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर शहीद दिवस मनाया गया। जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा के नेतृत्व में महान शहीदों को याद कर नमन किया गया। सरदार भगत सिंह, सुखदेव सिंह और राजगुरु की प्रतिमाओं के सामने सभी कांग्रेस जनों ने अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित किए उपस्थित रहे। जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सुशांत गोयल, सुरेंद्र शर्मा, मंजूर अहमद, बाबूराम आर्य, बीडी दुबे, उदय सिंह पाल, सत्य प्रकाश त्यागी, ओम दत्त गुप्ता, सीमा शर्मा, आशुतोष गुप्ता मौजूद रहे।