आईएसआई के गुर्गे सरफराज उर्फ सरदार का है ऐसा मक्कडज़ाल
पहले नोटों की गडिï्डयां दिखाता, फिर शादी का प्रलोभन देता और फिर न्यूड वीडियो मंगवाता है सरफराज
गाजियाबाद (युग करवट)। भारत की रक्षा प्रणाली में सेंध लगाकर और सांप्रदायिक सौहार्द को खराब करने के लिये पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के इशारे पर भारत में राष्टï्र विरोधी संगठन खड़ा करने वाले पाकिस्तानी एजेंटों में से एक सरफराज उर्फ सरदार उर्फ जोरा ने अपने खतरनाक मंसूबों को पूरा करने के लिये ऐसा मक्कडज़ाल बुना कि उसके शिकंजे में कई महिला गैंगस्टरों के समेत दर्जनों युवतियां इतनी गहराई तक फंस गई कि वो इस खतरनाक खेल को चाहकर भी नहीं छोड़ सकती थी। सूत्रों की माने तो युवतियों व महिलाओं को अपने जाल में फंसाने के लिये पहले उन्हें नोटो की मोटी-मोटी गडिï्डय़ां दिखाकर अपने प्रभाव में लेता और फिर उन्हें शादी करने का प्रलोभन देकर महिलाओं को पूरी तरह से अपने वश में कर लेता। उसके बाद वो शिकंजे में फंसे चुकी महिलाओं की न्यूड पिक्स व वीडियो मंगाकर उन्हें अपने हर बात मनवाने के लिये विवश कर देता। सूत्रों की माने तो यह चौकाने वाला खुलासा उस समय हुआ कि जब इंटेलीजेंस विंग्स एवं एसआईटी टीम के अधिकारियों द्वारा की गई पूछताछ में यह बात महिला आरोपियों ने बताई। सूत्रों का कहना है कि पूछताछ के दौरान दोनों महिला आरोपियोंं ने बताया कि सरफराज का जब मन करता तब वो उनसे वीडियो कॉल कर लेता और उन्हें दिये गये टारगेट को एचीव करने का आदेश देता। सूत्रों के अनुसार सरफराज उर्फ सरदार भारत विरोधी नेटवर्क से जुड़ चुकी महिलाओं को ऐसे टारगेट देता था जिनको पुरूषों द्वारा पूरा नहीं कराया जा सकता था। सूत्रों का तो यह भी कहना है कि सरफराज उर्फ सरदार अपनी सहयोगी महिलाओं को एक ऐसी महिला विंग बनाने के आदेश दे चुका था जो न केवल भारतीय रक्षा प्रणाली में सेंध लगाने में काम आती बल्कि भारत में तबाही मचाने वाली स्लीपर सेल के रूप में प्रयुक्त होती। इसके अलावा महिला विंग विदेशी ताकतों द्वारा भारत में तबाही मचाने के लिये भेजे जाने वाले अत्याधुनिक हथियारों एवं विस्फोटक सामग्री को बताये गये स्थान पर पहुंचाने का काम करती।
भारत में कई प्रांतों में काम कर रही स्लीपर सेल
आईएसआई के इशारे पर भारत को कमजोर करने के लिये सरफराज जैसे कई पाकिस्तानी एजेंटों द्वारा बनाये गये नेटवर्क को संचालित करने के लिये अभी तक भारत के कई प्रांतों में कई स्लीपर सेल बना दी गई हैं। इस बात का पता चलने पर इस नेटवर्क और विभिन्न प्रदेशों में भारत विरोधी गतिविधियों को अंजाम दे रही स्लीपर सेल को ध्वस्त करने के लिये भारतीय केद्रीय खुफिया एजेंसियों व प्रांतों की पुलिस पूरी तरह से एक्शन मोड पर आ गई हैं।
मसूरी व कौशांबी पुलिस द्वारा पकड़े गये राष्टï्र विरोधी तत्वों का हो सकता है लिंक
मसूरी व कौशांबी थानों की पुलिस ने जिन भारत विरोधी सैल के लगभग दो दर्जन अभियुक्तों, जिनमें दो महिलाएं भी हैं, को जेल भेजा है उनके बीच लिंक होने की भी बात सामने आ रही है। सूत्रों के अनुसार जब खुफिया विंग व एसआईटी के अधिकारियों ने शावेज उर्फ जेहादी व सुहेल और उनके साथियों से गहन पूछताछ की तो दोनों के लिंक उस सुसाइड बांबर से निकले जिसने कुछ माह पूर्व दिल्ली लाल किले के पास खुद को कार के साथ उड़ा लिया था। इस बात का पता चलने के बाद एसआईटी इस एंगिल पर भी गहन जांच करने मे जुट गई।
पुलिस के हत्थे और चढ़े एक दर्जन से अधिक स्लीपर सेल के सदस्य
कमिश्नरेट पुलिस व एसआईटी के इंटेलीजेंस विंग्स की जांच का दायरा बढ़ रहा है ठीक वैसे वैसे ही भारत विरोधी गतिविधियों में लिप्त स्लीपर सेल बोले तो भारत विरोधी नेटवर्क के सदस्यों के नाम उजागर होते जा रहे हैं।
सूत्रों की माने तो लगभग दो दर्जन अभियुक्तों को जेल भेजने के बाद अब एसआईटी व कौशांबी थाने के एसएचओ की टीम ने एक दर्जन से अधिक ऐसे संदिग्धों को हिरासत में ले लिया जो आईएसआई के इशारे पर भारत में बनाये गये राष्टï्र विरोधी संगठन से जुड़े हुए थे। सूत्रों के अनुसार अब पुलिस इन सस्पेक्टï्स से भी गहन पूछताछ करके उनसे महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करने की कवायद में लगी हैं। सूत्रों का यह भी कहना है कि अब पुलिस के रडार पर वो लोग भी आ गये है जिन पर भारत विरोधी नेटवर्क की प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से मदï्द करने का शक है। पुलिस का मानना है कि ऐसे मगरमच्छों के पकड़े जाने पर कई और राज खुल सकते हैं।