गाजियाबाद (युग करवट)। गत सप्ताह कोतवाली थाना क्षेत्र में सिकंद्राबाद निवासी मोनू कबाड़ी की हत्या चाकू मारकर कर दी गई थी। उक्त वारदात की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद एसएचओ कोतवाली नगर ने मोनू मर्डर केस को सुलझाने के प्रयास करने शुरू कर दिये थे। कोतवाली नगर पुलिस को उस समय सफलता मिली कि जब एसएचओ सचिन कुमार की टीम ने वैज्ञानिक व भौतिक तकनीकि अपनाकर पियूष निवासी जेजे कॉलोनी कंझालवला दिल्ली को मय चाकू के गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में मोनू ने बताया कि वारदात वाले दिन जब वह अपने जानकार नाबालिग के साथ जा रहा था तो मोनू व उसके साथी के साथ अभद्रता की। तक उसने तैश में आकर कबाड़ी को चाकू घोंप दिया।