नोएडा (युग करवट)। सेक्टर-34 स्थित ब्लॉक ए आरडब्ल्यूए सेक्टर-34 चुनाव में अध्यक्ष पद पर एमसी भारद्वाज चुने गए। चुनाव अधिकारी धर्मेन्द्र शर्मा ने बताया कि आरडब्ल्यूए के 9 पदों पर निर्विरोध चुने जाने वालों में अध्यक्ष पद पर एमसी भारद्वाज, वरिष्ठ उपाध्यक्ष-इकबाल सिंह राणा, व चेताली शर्मा। महासचिव पद पर अभिषेक शर्मा, संयुक्त सचिव राजेश गिरधर, कोषाध्यक्ष बीके शर्मा। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में संजय नागी, डीके गुप्ता व नितिन गर्ग चुने गए। इस अवसर पर चुनाव अधिकारी कर्नल (री) डॉ डी महापात्रा, संजीव महतो, एसपी गौड़, विपिन पुरी, डालचंद शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।