गजियाबाद (युग करवट)। हजारों लोगों के दिलों में बसने वाले श्रीश्री 1008 श्रीमद् जगदगुरु श्री कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम् जी महाराज कल अचानक अपने घर में फिसल गये, जिससे बड़ा हादसा होते-होते बच गया और लोगों की दुआओं से आचार्य प्रमोद कृष्णम् बाल-बाल बच गये। दरअसल, गाजियाबाद में कई कार्यक्रमों में उन्हें भाग लेना था इसलिए वो सम्भल से गाजियाबाद अपने राजेंद्र नगर स्थित आवास पर आ गये थे। कल सुबह अचानक वो अपने आवास पर पैर फिसलने से घायल हो गये। तत्काल उन्हें यशोदा मेडिसिटी में भर्ती कराया गया। माथे पर चोट आयी है और दो इंच से ज्यादा बड़ा जख्म हुआ है। यशोदा मेडिसिटी के डॉक्टर के अनुसार घाव काफी गहरा है। युग करवट परिवार दुआ करता है कि वो जल्द स्वस्थ हो।