प्रमुख अपराध संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। कानून व्यवस्था को और अधिक सदृढ़ एवं अपराध नियंत्रण करने के लिये तत्पर पुलिस आयुक्त जे रविंदर गौड ने दोनों एडिशनल सीपीज, तीनों जोन के डीसीपीज, एडीसीपी व एसीपीज के साथ मीटिंग की।
समीक्षा बैठक के दौरान श्री गौड ने अधिनस्थ अधिकारियों को त्यौहारों एव परीक्षाओं को दृष्टïीगत रखते हुए हर समय सजग, सतर्क एवं सक्रिय रहने और ऑपरेशन प्रहार, मिशन शक्ति व अन्य ऑपरेशन को पूरी तरह से सफल बनाने के लिये सतïत प्रयास करने के निर्देश दिये। इसके अलावा अपराध नियंत्रण एवं विवेचनाओं का निस्तारण ढंग से करने के निर्देश भी दिये गये। श्री गौड़ ने नियमित रूप से जनसुनवाई और अपराधियों के खिलाफ निरंतर निरोधातमक कार्रवाई करने के निर्देश भी अधिनस्थों को दिये।