गाजियाबाद (युग करवट)। महापौर सुनीता दयाल का कहना है कि हाउस टैक्स को लकर निर्णय हो चुका है। सारी भाजपा पार्टी जनता के साथ खड़ी है। जनता के हितों का ख्याल रखना हमारा कर्तव्य है और इस कार्य में जनता धैर्य के साथ सहयोग करे यही हमारा सम्मान है। नई व्यवस्था में कुछ समय लगेगा और यदि गणना में कोई अंतर आता है किसी व्यक्ति का अधिक पैसा जमा हो गया है तो उसको आगामी वर्षो में समायोजित किया जाएगा। महापौर सुनीता दयाल ने शहर की जनता से अपील भी की है कि लोग अपने भवन के दस्तावेज व फोटो लेकर जोनल ऑफिस में सही गणना करवाने में सहयोग करें। महापौर सुनीता दयाल ने एक बार फिर कहा है कि जनता अभी हाउस टैक्स जमा ना करे। शहर के करदाता एक सप्ताह का इंतजार करें उसके बाद पुरानी दरों पर ही हाउस टैक्स जमा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बढ़ी दरों को हटाने और पुरानी दरों को लागू करने में कम से कम एक सप्ताह का समय लगेगा। महापौर सुनीता दयाल ने कहा कि जिन लोगों ने बढ़ी दरों एवं २० प्रतिशत छूट के साथ हाउस टैक्स जमा किया है वह अपनी रसीद संभालकर रखें। उनका पैसा आगे हाउस टैक्स में समायोजन किया जाएगा। किसी भी प्रकार से शहर के लोगो को परेशान होने की जरूरत नहीं है। किसी के साथ अन्याय नहीं किया जाएगा। महापौर सुनीता दयाल ने कहा कि निगम के पाचों जाने में पांच सदस्यो के साथ एक कमेटी बनाई जाएगी। यह कमेटी लोगो को हाउस टैक्स जमा कराने में मदद करेगी और लोगो किसी प्रकार की कोई दिक्कत नही होगी। इस कमेटी में पार्षद, निगम अधिकारी व एक्सपर्ट शामिल होंगे।
नगर निगम नहीं जारी करेगा नोटिस
गाजियाबाद (युग करवट)। हाउस टैक्स पर उपजे हालात को लेकर नगर निगम अधिकारियों ने बैठक की। बैठक में नगर निगम के पांचो जोन के प्रभारियों ने अधिकारियों को स्थिति से अवगत कराया। बताया जा रहा है कि अधिकारियों ने निर्देश दिए हैं कि अगर कोई स्वेच्छा से टैक्स जमा कर रहा है तो उसे ले लिया जाए। कोई नहीं कर रहा है तो उस पर दबाव ना बनाया जाए। बैठक में निर्णय लिया गया है कि लोगों को जानकारी दी जाए किअभी तक हाउस टैक्स पोर्टल पर २० प्रतिशत छूट के अलावा कोई और नया अपडेट नहंी किया गया है। जिसे हाउस टैक्स जमा करना है वह जमा करे जब तक हाउस टैक्स को लेकर स्थिति साफ नहीं होती कोई नोटिस नहीं दिया जाएगा।
लोगों के विरोध की वजह से बंद किया कांउटर
गाजियाबाद (युग करवट)। नगर निगम बोर्ड में अलग अलग तरह से हाउस टैक्स में छूट देने की बात सामने आई। अब लोग छूट के साथ टैक्स जमा करने पहुंच रहे हैं। मगर दिक्कत यह है कि नगर निगम का साफ्टवेयर केवल बीस प्रतिशत छूट ही रिसीव कर रहा है। इसे लोगों और नगर निगम के बीच विवाद की स्थिति बन रही है। लोगों के विरोध के बाद नगर निगम के सिटी जोन के हाउस टैक्स काउंटर को घंटो तक बंद रखना पड़ा। नगर निगम के अन्य सेंटर पर भी ऐसी ही स्थिति बनी रही।