नगर संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। जीडीए के प्रवर्तन जोन-१ ने गांव ढरगल में कार्रवई करते हुए खसरा संख्या १२९ पर दीपक अग्रवाल द्वारा ६०० वर्ग मीटर जमीन में निर्मित किए गए वेेयर हाउस निर्माण, चौधरी भरत सिंह व अन्य क द्वारा राजनगर एक्सटेंशन धर्म कांटा, हितेश हाईट के सामने सिकरोड पर करीब २००० हजार वर्ग मीटर जमीन पर पूर्व निर्मित शेड निर्माण को सील किया है। निर्माणकर्ता द्वारा शमन न किए जाने के चलते जीडीए ने यह कार्रवाई की है। इस दौरान जीडीए को काफी विरोध का सामना करना पड़ा।