गाजियाबाद (युग करवट)। शिवशक्ति धाम डासना के पीठाधीश्वर व श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी ने एक वीडियो जारी करके हिन्दुओं से किसी भी परिस्थिति में बिना किसी हथियार के न रहने और अंतिम सांस तक संघर्ष करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सलीम वास्तिक और तरुण खटीक दोनों पर एक ही विचारधारा के लोगों ने जानलेवा हमला किया था। उन्होंने कहा कि इसका कारण आधारभूत धार्मिक शिक्षाओं का अंतर है। सलीम वास्तिक का पालन पोषण इस्लाम की शिक्षाओं के अनुसार हुआ। हिन्दुओं की मजबूत खटीक जाति का होते हुए भी तरुण खटीक झूठी धार्मिक शिक्षाओं के कारण लड़ाई के लिए तैयार नहीं था। इसीलिए सलीम वास्तिक ने जमकर हमला करने वाले का मुकाबला किया और तरुण खटीक ये नहीं कर सका। उन्होंने समस्त हिन्दू समाज का आह्वान करते हुए कहा कि अगर हिन्दुओं को अब जीवित रहना है तो किसी भी परिस्थिति में निहत्था नहीं रहना है।