गाजियाबाद (युग करवट)। अंतर्राष्टï्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में महिला आवेदकों व कर्मिकों की सुविधा के लिए शिशु देखभाल कक्ष शुरू किया गया है। इस कक्ष का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुख्य आयकर आयुक्त डॉ.रेनुका जैन गुप्ता ने किया।
मुख्य अतिथि द्वारा कार्यालय की महिला कर्मिकों को उनके उत्कृष्टï योगदान के लिए सम्मानित किया गया। महिला कर्मिकों ने अपने कार्यालय के अनुभवों को भी साझा किया। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी अनुज स्वरूप ने बताया कि महिला कर्मिकों के प्रति संवदेनशील रहते हुए व उन्हें सहज कार्यस्थल पर वातावरण उपलब्ध कराने के लिए शिशु देखभाल कक्ष का शुभारंभ किया गया है। ताकि वह अपने शिशुओं की देखभार आसानी से कर सकें। उन्होंने कहा कि वर्तमान में कार्यालय के कुल कार्मिकों में महिला कार्मिकों की भागीदारी पहले की तुलना में बढक़र 20 प्रतिशत से अधिक हो गई है, जो कार्यालय के लिए गर्व का विषय है।