गाजियाबाद (युग करवट)। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा जनपद स्तरीय रसोइया पाक कला प्रतियोगिता व स्काउट गाइड कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बीएसए ओपी यादव ने दीप प्रज्जवलित कर किया। वहीं विशिष्टï अतिथि मुख्य आयुक्त स्काउट एंड गाइड डॉ.देवेन्द्र कुमार देव मौजूद रहे। बीएसए ने स्काउट गाइड का ध्वज फहराया। तो वहीं स्वयं सेवकों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसके उपरांत विभिन्न स्कूलों की महिला रसोईयों ने पाक प्रतियोगिता में स्वच्छता, स्वाद और रचनात्मकता के साथ पौष्टिïक व्यंजन बनाएं। बीएसए ने इस अवसर पर कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास को विकसित करने के साथ-साथ समाज में सेवा भावना को भी मजबूत करते हैं।