गाजियाबाद (युग करवट)। डीएम रविन्द्र कुमार मांदड़ ने सीएम डैशबोर्ड जिला अनुश्रवण पुस्तिका से सम्बंधित विकास कार्यो की समीक्षा बैठक की। इस दौरान बी, सी व डी रैंक लाने वाले विभागों को कड़ी फटकार लगाते हुए डीएम ने स्पष्टïीकरण मांगा है। डीएम ने कड़े निर्देश दिए हैं कि विभाग समय से योजनाओं को पूरा करें व पात्रों तक इसका लाभ पहुंचाएं। साथ ही सख्त निर्देश दिए हैं कि सभी विभाग अपनी रैंक में सुधार लाएं। इस दौरान उन्होंने फैमिली आईडी, आयुष्मान कार्ड, सौर ऊर्जा, किसानों से सम्बंधित योजना, पशुपालन, आरटीई योजनाओं की भी समीक्षा की।