नगर संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने सोमवार को मीडिया के समक्ष शहर के विकास, सौंदर्यीकरण व भविष्य में विकास योजनाओं का खाका रखा। मधुबन बापूधाम स्थित बुनकर मार्ट में आयोजित प्रेस वार्ता में जीडीए वीसी नंदकिशोर कलाल ने बताया कि जीडीए शहर के सुनियोजित विकास को लेकर लगातार योजनाओं पर काम कर रहा है।
जीडीए वीसी ने बताया कि राजनगर एक्सटेंशन सहित शहर में जलभराव की सम्भावना को रोकने के लिए हिंडन नदी के किनारे तटबंध निर्माण का प्रस्ताव है। इस बंधा से न सिर्फ बाढ़ नियंत्रण किया जा सकेगा, बल्कि चौड़ी सडक़ निमार्ण कर आवागमन को बेहतर बनाया जाएगा। राजनगर एक्सटेंशन से हिंडन एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी और भी बेहतर हो सकेगी। वीसी ने कहा कि पर्यावरण और जिले में निवेश को बढ़ावा देने के लिए कई परियोजनाओं पर काम किया जा रहा है।
जिसमें हरनंदीपुरम आवासीय योजना प्रमुख है। योजना में भूमि क्रय की प्रक्रिया में 79 हेक्टेयर जमीन खरीदी जा चुकी है और 130 हेक्टेयर की प्रक्रिया चल रही है। अगले 4 से 5 महीने में योजना में फस्र्ट फेज का काम शुरू होगा। योजना का ले आउट रेरा में पंजीकरण कराकर योजना पर काम शुरू हो जाएगा। इसके अलावा राजनगर एक्सटेंशन में जोनल सडक़ों का निर्माण, अंतर्राष्टï्रीय क्रिकेट स्टेडियम का काम भी तेजी से बढ़ रहा है। शहर में थीम आधारित पार्क, सिटी फॉरेस्ट का पुनर्विकास, गोल चक्करों व मधुबन बापूधाम योजना में पार्को और आवासीय योजना के अनुरक्षण का कार्य किया जाएगा। जीडीए वीसी ने बताया कि क्रिकेट स्टेडियम के आसपास ऐरोसिटी थीम पर बनाई जाने वाली टाउनशिप का नाम शासन से फाइनल कराया जाएगा।
पृष्ठ एक का शेष….
मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना के तहत 400 करोड़ की धनराशि जीडीए को शासन से मिल चुकी है। प्रेसवार्ता में जीडीए सचिव विवेक मिश्र, अपर सचिव प्रदीप कुमार सिंह, एई रूद्रेश शुक्ला आदि मौजूद रहे।
इन प्रमुख गोल चक्करों व चौरहों का होगा सौंदर्यीकरण
जीडीए शहर के प्रमुख गोल चक्करों का ग्रीन लैंड की थीम पर सौंदर्यीकरण करने जा रहा है। जिसमें शहर की सुंदरता और ट्रैफिक प्रबंधन पर विशेष जोर रहेगा। पहले चरण में पांच गोल चक्कर का पुनर्विकास प्रस्तावित है जिसमें डीपीएस चौराहे से लीलावती चौराहा, दोनों चौराहों का सौंदर्यीकरण व बीच में 800 मीटर मार्ग को मॉडल रोड के रूप में विकसित किया जाना, हापुड चुंगी से डायमंड कट तक फ्लाईओवर का निर्माण व डायमेंड कट को सिग्लन फ्री किया जाना, मधुबन बापूधाम योजना में राउंड अबाउट का सौंदर्यीकरण, बुनकर मार्ट चौराहे का निर्माण, रिवर हाईटस चौराहा, होली चाइल्ड चौराहा, हापुड तिराहा, हापुड रोड का सुदृढ़ीकरण, हिंट चौक का सौंदर्यीकरण, अजनारा चौराहा व सेठ मुकंदलाल चौराहे को सिग्नल फ्री किए जाने का कार्य किया जाएगा।
इन पार्को को किया जा रहा विकसित
जीडीए शहर में कई पार्को को विकसित करने की योजना पर तेजी से काम कर रहा है। जिसमें कोयल एन्क्लेव में 26 करोड़ की लागत से रामायण थीम पार्क इंदिरापुरम में 16 करोड़ से संस्कृति दर्शन पार्क, 45 करोड़ से मधुबन बापूधाम में विकसित भारत पार्क, राजेन्द्र नगर में 53 करोड़ से डॉ.राम मनोहर लोहिया पार्क का निर्माण कराया जा रहा है। इसके अलावा सिटी फॉरेस्ट पार्क का पुनर्विकास 55 करोड़ की लागत से कराया जाएगा। इसमें एडवेंचर जोन, वाटर एक्टिविटी, जंगल स्टे, डायनासोर पार्क, फिशिंग जोन, हॉर्स राइडिंग, मेडिटेशन जोन और वॉटरफाल जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
यह विकास के कार्य भी होंगे
जीडीए विभिन्न योजनाओं में विाकस के कार्य कर रहा रहा है। ताकि अधिक से अधिक आम जन को राहत मिल सके। पॉकेट-एम के नौ पार्काे का उच्चीकरण पर 112.29 लाख, पॉकेट में दो पार्को का निमार्ण 80.85 लाख, 1504 भवनों का अनुरक्षण कार्य पर 143.60 लाख, मधुबन बापूधाम पॉके ई व एफ में 5024 भवनों के अनुरक्षण पर 364.83 लाख, कोयल एन्क्वेल योजना में लोनी में 1.10 एमवीए सब स्टेशन का निर्माण कार्य 203.40 लाख, मधुबन बापूधाम योजना के औद्योगिक पॉकेट में ओपन एयर थियेटर का 109.88 लाख से निार्मण, कोयल एन्क्लेव योजना में 434.05 लाख से विकास कार्य, एनडीआरएफ रोड का 919.44 लाख विकास, बुनकर मार्ट तक तीस मीटर चौड़ी सडक़ का 1202.02 लाख रुपए से सौंदर्यीकरण, पॉकेट ए में 5951.52 लाख से विकास कार्य, इन्द्रप्रस्थ योजना के ब्लॉक डी में 34 भूखण्डों का विद्युतीकरण कार्य पर 7.57 लाख रुपए का वहन, कोयल एन्क्लेव योजना में सीवर लाइन सफाई पर 15.86 लाख रुपए का वहन किया जाएगा।
एलिवेटेड पर स्लिप रोड बनाने का लखनऊ
में आज होगा प्रेजेंटशन
इंदिरापुरम स्थित एलिवेटेड रोड पर जीडीए स्लिप रोड़ बनाने जा रहा है। इस प्रस्ताव को लेकर जीडीए अधिकारी आज लखनऊ में प्रेंजटेंशन देंगे। इसके बाद इस योजना पर आगे काम होगा। बता दें कि एलिवेटेड पर इंदिरापुरम और वसुंधरा की ओर स्लिप रोड बनाई जानी है। इस योजना पर 100 करोड़ रुपए का खर्च होगा। स्लिप रोड बनने से सीधे तौर पर दस लाख की आबादी को लाभ मिलेगा। तो वहीं एलिवेटेड पर भी वाहनों का दबाव कम हो सकेगा। इन्दिरापुरम से दिल्ली और दिल्ली से वसुंधरा जाने वालों को भी बड़ी राहत मिलेगी।
ठाकुरद्वारा फ्लाईओवर को लेकर भी होगा काम
जीडीए वीसी ने बताया कि हापुड़ तिराहे पर जाम को लेकर भी काम किया जा रहा हैं। वहीं इस रोड पर बने ठाकुरद्वारा फ्लाईओवर के डिजाइन में कुछ फेरबदल किया जाएगा जिससे यातायात को बेहतर बनाया जा सके। इसके लिए एजेंसी चयनित कर ली गई जो जल्द ही अपनी रिपोर्ट देगी। इसके अलावा एएलटी से कविनगर थाने तक बनने वाले फ्लाईओवर के निर्माण कार्य, चौधरी मोड पर बनने वाले फ्लाईओवर लेकर भी प्रस्ताव पर काम किया जा रहा है।