गाजियाबाद (युग करवट)। लोनी विधायक नन्दकिशोर गुर्जर को जान से मार देने की धमकी मिली है। इस सूचना के मिलते ही पुलिस तुरंत एक्टिवेट हो गई। लोनी विधायक नन्दकिशोर गुर्जर ने बताया कि उनके पास एक कॉल आई थी। कॉलर ने अपना नाम इमरान निवासी पेशावर पाकिस्तान बताते हुए यह धमकी दी कि यूटï्यूबर सलीम वासतिक पर हमला करने वाले दो भाईयों के एंकाउंटर का बदला लिया जायेगा। उनका गुट उन्हें व शीर्ष नेताओं के अलावा एक महिला को किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ेंगे। एसीपी लोनी सिद्घार्थ गौतम का कहना था कि पुलिस इस घटना को पूरी गंभीरता से ले रही है। साथ ही एहतियातन विधायक की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। श्री गौतम ने बताया कि विधायक को धमकी भरी कॉल करने वाले कॉलर को आईडेंटीफाई किया जा रहा है।